{"_id":"6924a632ed52a5ec0209a841","slug":"traffic-on-lucknow-delhi-highway-halted-after-cng-cylinder-leaked-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158593-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिलिंडर से सीएनजी का रिसाव होने पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर यातायात रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिलिंडर से सीएनजी का रिसाव होने पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर यातायात रोका
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास ट्रक से सिलिंडर से रिसती गैस। स्रोत : जागरूक पाठक
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास सोमवार की शाम करीब चार बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सीएनजी के सिलिंडर लेकर बरेली जा रहे ट्रक में रखे एक सिलिंडर से रिसाव होने लगा। सिलिंडर से सीएनजी का गुबार उठते देख ट्रक को किनारे रोककर उसका चालक दूर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी विशेष कुमार ने बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को एहतियातन रोका तो हाईवे पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
सीएनजी के खानपुर मार्ग स्थित डिपो से भरे हुए सिलिंडर लेकर ट्रक बरेली जा रहा था, लेकिन कुछ आगे जाने पर ही एक सिलिंडर से रिसाव होते देख चालक ट्रक को रोककर उसके केबिन से कूदकर दूर भाग गया। पीछे से आ रहे बरेली जाने वाले अन्य वाहन भी ट्रक से फासला बनाकर रुकने लगे।
इस बीच, ट्रक चालक की सूचना पर डिपो से तकनीकी कर्मचारियाें की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने सिलिंडर का नोजल खोलकर उसकी गैस बाहर निकाली। इस दौरान पुलिस ने बरेली जा रहे वाहनों को आगे बढ़ने से रोका तो हाईवे पर वाहनों की करीब एक किमी लंबी कतार लग गई। लीक हो रहे सिलिंडर को खाली किए जाने के बाद पुलिस ने ट्रक किनारे कराकर हाईवे पर बंद यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
खास यह है कि नगरिया पुलिस चौकी के प्रभारी ने मामले की सूचना थाने पर नहीं दी। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार के अनुसार ट्रक में रखे सिलेंडर से सीएनजी लीक होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।