फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic jam staged on the highway following the death of a bovine.

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु की मौत के बाद हाईवे पर लगा दिया जाम

Wed, 02 Sep 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam staged on the highway following the death of a bovine.
तिलहर थाना क्षेत्र में भेदपुर गांव के पास हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करते लोग। स्रोत : वीडियो
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में भेदपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हिंदू रक्षा दल युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा ने ददरौल के बीडीओ अमित सिंह से फोन पर बात करके हाईवे से गोवंश को हटाने के लिए जेसीबी और कर्मचारी भेजने के लिए कहा। इसमें देरी होने पर कार्यकर्ताओं ने शाम करीब पांच बजे पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सूचना पर सीओ विदुष सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच, ददरौल ब्लॉक से जेसीबी और कर्मचारियों को बुलाया गया।
विज्ञापन

शाम करीब 6:30 बजे सीओ ने प्रदर्शनकारियों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। इस बीच, ब्लॉक के कर्मचारियों ने मृत गोवंशीय पशु को सड़क से हटवाकर उसे दफन कराया। जेसीबी पहुंचने में देरी को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष ने बीडीओ पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बीडीओ अमित सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह सदर एसडीएम के साथ जेसीबी और ब्लॉक कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे थे। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मृत पशु को सड़क से हटवाने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed