फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic is easy, road from Azizganj to Madnapur widened by seven meters

Shahjahanpur News: आवागमन आसान, सात मीटर चौड़ी हुई अजीजगंज से मदनापुर तक सड़क

Wed, 13 Mar 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 13 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic is easy, road from Azizganj to Madnapur widened by seven meters
शाहजहांपुर/कुर्रियाकलां। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में अजीजगंज से मदनापुर तक 167 करोड़ रुपये की लागत से 61 किमी सड़क का चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे 24 से अधिक गांवों में रहने वाले करीब एक से डेढ़ लाख लोगों को शहर आने में राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण एक अप्रैल 2023 में शुरू हुआ था। निर्माणदायी संस्था को अप्रैल 2024 तक कार्य पूरा करना था। 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बाकी कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


अजीजगंज से चौहनापुर, कुर्रियाकलां से कांट होते हुए मदनापुर तक पूर्व में यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी थी। कई जगह तीव्र मोड़ भी थे। बहेरी कुर्रिया मोड़, पड़ैचा मोड़, सरथौली मोड़, परसनिया से चौहानापुर के बीच पड़ने वाला मोड़, गांव खिरिया में नदी के कटान से सड़क कट गई थी। इस वजह से आए दिन सड़क पर हादसे होते थे। खराब सड़क होने के कारण लोग शहर आने से कतराते थे। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई का नुकसान होता था। क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए सड़क निर्माण की मंजूरी लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने मंजूरी दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

इन गांव के लोगों को मिल रहा फायदा

रुद्रपुर, कारी मकुआपुर, बिजलापुर, सरौरा-सरौरी, बबक्कपुर, चांदापुर, साहबगंज, खिरिया, भरगवां, ताहरपुर, चौहनापुर, बासखेड़ा, सिकरहन, प्रहलादपुर, खुटरा निर्करा, हीरपुर, गुर्रा भमौनी, फत्तेपुर, गंगानगर, पड़ैचा, इमलिया, गुरुथना, कौढ़ा मल्लपुर, गड़चपा, मोहनपुर, बरीखास।

-----

घंटों लग जाते थे सफर करने में

कुर्रियाकलां से कांट तक की सड़क में जगह-जगह गड्ढे थे। एक लेन होने से 14 किमी की दूरी तय करने में एक घंटे से भी अधिक समय लगता था। ऑटो में सवारी होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय सड़क से नीचे उतरना पड़ता था, जिससे कई बार हादसे भी होते थे। यही हाल चौहनापुर से अजीजगंज तक था। 27 किमी का सफर तय करने में दो से तीन घंटे का समय लग जाता था। शहर में स्कूल जाने लिए बच्चों को घर से तीन से चार घंटे पहले निकलना पड़ता, तब वे समय से पहुंच पाते थे।

----------
अजीजगंज से चौहानापुर होते हुए कुर्रियाकलां से कांट, मदनापुर तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। सड़क निर्माण कार्य अप्रैल में पूरा होना था। संभावना है कि मार्च में ही कार्य पूरा हो जाएगा।

- रथिन सिन्हा, एक्ससीएन पीडब्ल्यूडी

अब मात्र एक घंटा लगता है शहर आने में

फोटो- 12

एसएस कॉलेज में एमए कर रही हूं। पहले कॉलेज जाने के लिए घर से तीन घंटे पहले निकलना पड़ता था। सड़क अच्छी बन जाने से अब एक घंटे में पहुंच जाते हैं।

- नवोदिता त्रिपाठी, चौहनापुर
-------

फोटो- 13
अजीजगंज से चौहनापुर मार्ग पर स्थित चांदापुर गांव में दुकान है। वहां आने-जाने में काफी समय लगता था। आए दिन गड्ढों की वजह से बाइक खराब हो जाती थी। सड़क बनने से काफी राहत मिली है।

- पवन वर्मा, नवादा इंदेपुर
-----

फोटो-14
शाहजहांपुर मंडी में गेहूं या चीनी मिल में गन्ना भरी ट्रॉली चीनी मिल ले जाने में काफी समय लगता था और ट्रॉली भी पलटने का खतरा बना रहता था। सड़क बनने से मंडी पहुंचाना आसान हो गया है।

- शचीचंद्रनाथ उर्फ पप्पू, कुर्रियाकलां
-----
फोटो-16

कचहरी पहुंचने के लिए करीब तीन घंटा पहले घर से निकलना पड़ता था। रास्ते में काफी गड्ढे पड़ते थे, लेकिन सड़क बनने से अब सफर आसान हो गया है। लोगों को काफी राहत मिली है।

- एसपी सिंह एडवोकेट, सरथौली। संवाद
-------
अजीजगंज से चौहानापुर होते हुए कुर्रियाकलां से कांट, मदनापुर तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। सड़क निर्माण कार्य अप्रैल में पूरा होना था। संभावना है कि मार्च में ही कार्य पूरा हो जाएगा।

- रथिन सिन्हा, एक्ससीएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed