फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders will protest against US tariffs and will burn effigies

Shahjahanpur News: अमेरिका के टैरिफ का विरोध करेंगे व्यापारी, फूंकेंगे पुतला

Sun, 10 Aug 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Traders will protest against US tariffs and will burn effigies
लोधीपुर में बैठक करते उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के व्यापारी। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। अमेरिका के भारतीय वस्तुओं पर जबरदस्त टैरिफ लगाए जाने का व्यापारी विरोध करेंगे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र की एक बैठक में व्यापारियों ने यह निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

लोधीपुर स्थित प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने की l बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। इन टैरिफ से भारत के निर्यात पर सीधा असर होगा, जिससे कई उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है और देश की आर्थिक विकास दर भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि इससे छोटे एवं मध्यमवर्गीय विशेष रूप से श्रम-प्रधान क्षेत्रों जैसे कि कपड़ा, रत्न और आभूषण, चमड़ा, जूते, समुद्री खाद्य और हस्तशिल्प पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। ये उद्योग लाखों लोगों को रोजगार देते हैं और निर्यात में कमी से इन क्षेत्रों में छंटनी और बेरोजगारी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन टैरिफ का असर सिर्फ निर्यात तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा। बैठक में सर्वसहमति से सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन का कार्यक्रम तय किया गया।

बैठक में प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां, महानगर वरिष्ठ मंत्री नफीस खान, गोपाल सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष मोहनिस खान, नाजिम शाह, महानगर मंत्री मो. नदीम, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed