फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders will get relief with the launch of Ganga Expressway.

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेस-वे शुरू होने से व्यापारियों को मिलेगी राहत

Thu, 09 Apr 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Traders will get relief with the launch of Ganga Expressway.
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक बहादरगंज स्थित कार्यालय में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे यातायात के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। इसका मार्च में उद्घाटन होना था। उसे शीघ्र शुरू किया जाए। इससे व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने पुवायां रोड पर चिनौर से नियामतपुर मोड़ तक जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कई वस्तुओं पर कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस कारण अधिकतर वस्तुओं की बिक्री में कमी आई है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि शहर की सड़कों को दुरुस्त कराया जाए। युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र से डेयरियों को बाहर किया जाए। डेयरी संचालकों को प्रशासन जगह उपलब्ध कराएं। जिससे जाम से निजात मिल सके। बैठक में सुल्तान खान, अतुल गुप्ता, सतनाम चावला, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सेठी, पंकज गुप्ता, शकील अहमद, नमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed