फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders will be compensated for losses due to substandard seeds

Shahjahanpur News: घटिया बीज से नुकसान की व्यापारियों से की जाएगी भरपाई

Wed, 01 Jan 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Traders will be compensated for losses due to substandard seeds
अल्हागंज। जलालाबाद के मंडी सचिव राजीव रंजन ने सोमवार को उप मंडी स्थल का दौरा कर मूंगफली की आढ़तों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियाें को चेतावनी दी कि गुणवत्ताहीन घटिया मूंगफली बीज से किसानों को फसली नुकसान पर उसकी भरपाई बीज बिक्री करने वाले व्यापारियाें से कराई जाएगी।
विज्ञापन

जलालाबाद तहसील क्षेत्र में मूंगफली की बड़े पैमाने पर पैदावार होने से मंडियों में उपज की भारी आवक होती है। इसलिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों के किसान भी जलालाबाद समेत यहां की उप मंडी की आढ़ताें से बोआई के लिए मूंगफली बीज खरीदने आते हैं। गत सप्ताह झांसी सहित राजस्थान के कुछ जनपदों के किसानों ने मंडियों की आढ़तों से लिए गए बीज की बोआई करने पर फसल कम होने की मंडी सचिव से शिकायत की थी।
विज्ञापन

मंडी सचिव ने जलालाबाद मंडी समेत स्थानीय उप मंडी में मूंगफली का थोक व्यापार करने वाले आढ़तियों को पत्र जारी कर अच्छी गुणवत्ता का बीज बिक्री करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने आढ़तियाें को सचेत करते हुए कहा कि किसानों में मंडी की साख गिरने पर उन्हें भी कारोबारी नुकसान होगा। इसलिए किसानों को उत्तम श्रेणी का मूंगफली बीज उपलब्ध कराएं। मंडी सचिव ने उनसे स्पष्ट कहा कि भविष्य में किसानों से घटिया बीज के कारण उपज प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर फसली नुकसान की भरपाई उन्हीं कारोबारियों से कराई जाएगी, जिन आढ़तों से बीज की खरीद प्रमाणित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed