फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders come on the streets for a uniform GST

समान जीएसटी के लिए सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

Tue, 06 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders come on the streets for a uniform GST
समान जीएसटी की मांग को धरना
पूरे देश में समान गुड्स सर्विस टैक्स लागू करने और व्यापारी हित की अन्य कई मांगों को लेकर व्यापारी शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। बाद में कलक्ट्रेट में धरना देंगे। उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ और नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारोें से वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की। व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि जीएसटी को राष्ट्रीय स्तर पर एक समान लागू करने सहित प्रदेश में मंडी शुल्क की समाप्ति, बाजारोें में व्यापारियों की सुरक्षा आदि मांगों को लेकर संगठन की ओर से पहले भी कई बार केंद्र और प्रदेश सरकारों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद सरकारें व्यापारी हित की मांगों को लेकर खामोश हैं। अब नोटबंदी को लेकर व्यापारी समस्याओं में जकड़े हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद से व्यापारियों को बैंकों में हो रही असुविधा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम विहारी मिश्र ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की, लेकिन स्थितियां जस की तस बनी हैं। इसी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त मांगों समेत बैंकों में व्यापारियों के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय निर्धारित किए जाने, व्यापार के लिए बैंकों से छोटे नोटों की निकासी अधिक कराने, दस रुपये के सिक्के बैंकोें में जमा करने का आदेश जारी करने आदि आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम को केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री नाजिम खां, शाहबाज खां, नीरज गुप्ता, ललित खुराना, लक्ष्मण प्रसाद, वेदप्रकाश रावत, अमृत लाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, सुल्तान खां, मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed