फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders blew effigy of Nawaz Sharif

व्यापारियों ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला

Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Traders blew effigy of Nawaz Sharif
व्यापारियों ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) से जुड़े मुस्लिम व्यापारियों ने उरी में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस दौरान व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद-आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

लोधीपुर इकाई के अध्यक्ष फ़ुरकान खां और युवाध्यक्ष उवैस हसन खां बॉबी के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों ने लोधीपुर में श्रद्धांजलि सभा कर उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम व्यापारियों ने मोदी तुम संघर्ष करो-हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाकर देश की एकता-अखंडता का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर फुरकान खां ने कहा कि भारत में पाकिस्तान के मंसूबे कभी पूरे नहीं हो सकते। यहां का मुसलमान हमेशा देशभक्त रहा है, उसे दुनिया की कोई ताकत गुमराह नहीं कर सकती। उवैस हसन ने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज और देशहित में एकजुटता का परिचय दें और किसी के बहकावे में न आएं। 
विज्ञापन

प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में महामंत्री मुस्तकीम अहमद, सलमान खान, मो. नासिर, कामरान, सलमान, अजहर, फैजान खां, शान, असद, तसलीम, शाहनवाज, आशू, अमन चोपड़ा, महेंद्र चावला, रोमी सिंह आदि शामिल रहे। नगराध्यक्ष सचिन बाथम ने आभार व्यक्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन 
शाहजहांपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को सौंपा। 

ज्ञापन में कहा गया है कि उड़ी में मारे गए जवानों के परिजनों को 40 लाख तथा घायल जवानों को 20 लाख दिया जाए। जम्मू कश्मीर में तत्काल प्रभाव से धारा 370 हटाई जाए। जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को शीघ्र बसाया जाए। भारतीय सैनिकों को परमीशन दी जाए कि ताकि पाकिस्तान में वले हुए आतंकवादी व उनके सहयोगियों को मार गिराया जाए। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में शिवसेना प्रमुख सुरेश सिंह राठौर, मुकेश अवस्थी, सत्यदेव शर्मा, राजकुमार वर्मा, मृत्युंजय नारायण मिश्रा, मेवाराम, करन सिंह, प्रदीप सिंह, महेंद्र कुमार मिश्र, गोपी सिंह, रोहित कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed