फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders and passersby are troubled by deep potholes on the main road

Shahjahanpur News: मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढाें से व्यापारी और राहगीर परेशान

Mon, 02 Jun 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Traders and passersby are troubled by deep potholes on the main road
खुटार की मुख्य सड़क पर गड़्ढे। संवाद
खुटार। कस्बे की मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरने में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। गड्ढों से व्यापारी और राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन

खुटार की मेन मार्केट में मुख्य चौराहे से तिकुनिया चौराहे तक कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्केट के बीच सरविंद क्लाथ हाउस के पास से लगभग 50 मीटर तक सड़क काफी खराब है। इससे राहगीर और वाहन चालकों को परेशानी तो होती ही है, बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और वाहन का टायर गड्ढे में पड़ते ही गंदे पानी के छींटे दुकानों में रखे सामान पर गिरते हैं, जिससे कपड़े व अन्य सामान आदि खराब हो जाता है।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदार बताते हैं कि गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। बाइक सवार, पैदल राहगीर आदि गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गड्ढों को भरवाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे। दुकानदारों ने कहा कि सरकार गड्ढामुक्त रोड की बात करती है, लेकिन यहां अधिकारी परेशानी तक सुनने को तैयार नहीं हैं। जल्द ही वह लोग व्यापार मंडल के बैनर तले आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुटार कस्बे की मुख्य सड़क अधिकारियों की अनदेखी के चलते खतरनाक हो गई है। लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्राहकों से ज्यादा दुकानदार कीचड़ और गंदे पानी से जूझते हैं। रोड की शीघ्र मरम्मत होनी चाहिए। - सरविंद गुप्ता, कपड़ा व्यापारी, खुटार



मेन मार्केट की सड़क से शाहजहांपुर से पलिया जाने वाले वाहन गुजरते हैं। सिस्टम की लापरवाही के चलते आमजन परेशान हैं। सुधार नहीं हुआ तो किसी की जान भी जा सकती है। - सुधीर गुप्ता, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी, खुटार

खुटार की मुख्य सड़क पर गड़्ढे। संवाद

खुटार की मुख्य सड़क पर गड़्ढे। संवाद

खुटार की मुख्य सड़क पर गड़्ढे। संवाद

खुटार की मुख्य सड़क पर गड़्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed