{"_id":"57d039534f1c1b3d3b319379","slug":"tractors-accident-drivers-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कलान क्षेत्र में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कलान क्षेत्र के गांव शेरपुर कुर्रिया निवासी 40 वर्षीय शिव सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह मंगलवार को दिन में छोटे भाई सत्यवीर सिंह के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर काम करने गए थे। शाम को घर लौटते समय गांव सुनारा के पास ट्रैक्टर के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया। इस बीच ट्रैक्टर में सवार सत्यवीर कूद गया। शिव सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर हटाया गया, लेकिन तब तक शिव सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गुड्डी और बेटा रिंकू और दिनेश का रो-रोककर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया है।