फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor trolley overturned while trying to save bike

Shahjahanpur News: बाइक बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी

Fri, 28 Feb 2025 05:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned while trying to save bike
खुटार के गांव लक्ष्मीपुर के पास पलटी आलू भरी ट्राली। संवाद
खुटार। लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा के पास बाइक सवार को बचाने के फेर में आलू की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट तिकुनियां निवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उनका चालक गांव सौफरी निवासी अशोक कुमार ट्रैक्टर-ट्राॅली से खुटार से आलू भरकर गंगसरा के कोल्ड स्टोर पर जा रहा था। लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा के पास एक बाइक सवार ट्रैक्टर के सामने आ गया। उसे बचाने के फेर में ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। ट्राॅली में भरी आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इससे काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। ट्रैक्टर स्वामी ने बोरियां हटवाकर एक तरफ से आवागमन सुचारू कराया। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed