फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor trolley overturned due to collision with truck, young man dies after being crushed

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नीचे दबकर युवक की मौत

Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned due to collision with truck, young man dies after being crushed
निगोही में मार्ग के किनारे गहरे खड्ड में पड़ी ट्रैक्टर ट्राली । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। सोमवार रात करीब 11 बजे हुए हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर पुवायां के सकरापुर गांव निवासी राजकपूर की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठा उनका साढ़ू रामजी घायल हो गया।
विज्ञापन

निगोही के घटाबोझ गांव में राजकपूर की ससुराल है। वह अपनी ससुराल की खेतीबाड़ी की देखरेख साढ़ू रामजी के साथ करते थे। सोमवार रात को राजकपूर और रामजी ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर डालमिया चीनी मिल गए थे। गन्ना उतारकर लौटते समय पुवायां मार्ग पर शारदा नहर शाखा की पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खंती में पलट गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। राजकपूर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। रामजी घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निगोही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed