फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tractor trolley loaded with peanut shells overturned seven workers injured

Shahjahanpur News: मूंगफली के छिलकों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, सात श्रमिक घायल

Tue, 24 Sep 2024 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 02:43 PM IST
सार

मूंगफली के छिलके को ट्रॉली में तिरपाल लगाकर काफी ऊंचाई तक भरा गया था। इसके कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे सात श्रमिक घायल हो गए। 

विज्ञापन
tractor trolley loaded with peanut shells overturned seven workers injured
सड़क पर पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर हाईवे पर पलट जाने से ट्रैक्टर पर बैठे सात श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण दो श्रमिकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली से मूंगफली का छिलका भरकर शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था। छिलके को ट्रॉली में तिरपाल लगाकर काफी ऊंचाई तक भरा गया था। खुटार से पुवायां रोड पर गांव लक्ष्मीपुर के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव मोहम्मदपुर ताजपुर निवासी पंकज, प्रदीप, इकलाख, वजीम, मोनिस, देवेंद्र और मुदासिव घायल हो गए। 
विज्ञापन


Special Trains: त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, बरेली होते हुए गुजरेंगी 36 विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने देवेंद्र और मुदासिव को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed