फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor-trolley full of wood being taken to police station disappears from the road

Shahjahanpur News: थाने ले जाई जा रही लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली रास्ते से गायब

Fri, 01 Mar 2024 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley full of wood being taken to police station disappears from the road
पुवायां। विवादित पेड़ों को काटने पर एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅली थाने लेकर गई, लेकिन पहुंची नहीं। सिपाहियों पर सांठगांठ कर ट्रॉली छोड़ने का आरोप लगाते हुए सीओ से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

गांव बनगवां निवासी ब्रजनाथ ने सीओ को बताया कि उनके एक खेत की मेड़ पर 20 यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं। खेत का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एक मार्च को दूसरे पक्ष के लोगों ने पेड़ कटवाकर एक ट्रॉली लकड़ी गायब करा दी। जानकारी पाकर वह मौके पर पहुंचे तो दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ी भरी जा रही थी। पेड़ काटने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग झगड़ा करने लगे। उन्होंने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। सिपाहियों ने उनसे थाने चलने को कहा और बताया कि वह पीछे से लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वह थाने पहुंचे तो पता चला कि सिपाहियों ने लकड़ी और ट्रैक्टर ट्राॅली को सांठगांठ कर छोड़ दिया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने लकड़ी गायब करा दी है। ब्रजनाथ ने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर सिपाहियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ब्रजनाथ के अनुसार- गायब की गई लकड़ी से उसे डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनगो रामप्रकाश शर्मा ने थाना प्रभारी को दी अपनी रिपोर्ट में भी जिक्र किया है कि शिकायतकर्ता के अनुसार लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़े जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed