{"_id":"69937744065bc3bf2203965a","slug":"tractor-trolley-carrying-mined-soil-seized-driver-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165741-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने रविवार को सुबह अवैध रूप से खनन कर मिट्टी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। तिलहर क्षेत्र में रटा नदी के किनारे हो रहे रेत खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम से खनन की जांच शुरू करा दी है।
सेहरामऊ दक्षिणी। पुलिस टीम ने रविवार को सुबह मंसूरपुर गांव जाकर खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में लेकर कांट क्षेत्र के गांव सफ्त्यारा निवासी ट्रैक्टर चालक शिवनंदन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बताया कि खनन में इस्तेमाल हो रही ट्रैक्टर ट्राॅली गांव के ही एक व्यक्ति की है। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अवैध खनन के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अब ट्रैक्टर-ट्राॅली के मालिक की तलाश की जा रही है।
तिलहर। क्षेत्र में नदियों के किनारे और खेतों से रेत-मिट्टी के अवैध खनन का मामला सोमवार को फिर सुर्खियों में आ गया, जब रटा नदी समेत आसपास के इलाकों से रात-दिन तमाम ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से रेत निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसके अलावा हरवानपुर गांव में जेसीबी मशीन से खेत खोदकर किए जा रहे मिट्टी के अवैध खनन की फुटेज भी सामने आने से प्रशासनिक अमले की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि अवैध बालू और मिट्टी खनन को लेकर कई लोगों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया सोशल मीडिया पर खनन के वायरल हुए वीडियो की पुष्टि के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खनन में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।