{"_id":"671814d8db7983b35c035b94","slug":"tractor-rammed-into-school-bus-after-collision-with-truck-mother-and-daughter-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-129744-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस में घुसा ट्रैक्टर, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस में घुसा ट्रैक्टर, मां-बेटी घायल
Wed, 23 Oct 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हरदोई बाइपास के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद धान से भरी ट्राॅली से जुड़ा ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में घुस गया। हादसे में बस में चढ़ रहीं मां-बेटी घायल हो गईं।
ट्रक व ट्रैक्टर चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों वाहन अपने कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पंचौली निवासी राकेश ट्रैक्टर-ट्राॅली से धान लेकर रोजा मंडी जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही राजीव चला रहा था। हरदोई बाइपास के आगे एक होटल के सामने पीछे से आया एक ट्रक ट्राॅली से टकरा गया।
टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्राॅली का डाला टूट गया। इससे धान हाईवे पर बिखर गया। ट्रैक्टर मार्ग के किनारे खड़ी पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की बस से जा टकरा गया। स्कूल बस मेंं चढ़ रहीं सरायकाइयां निवासी पूर्णिमा और उनकी बेटी कनिष्का घायल हो गईं। जानकारी पर पहुंचे थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता को पूर्णिमा ने बताया कि वह दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। इसी स्कूल में उनकी बेटी भी पढ़ती है।
विज्ञापन
पुलिस ने मां-बेटी को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाने के साथ तीनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन ट्रक व ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।