फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor overturned in the mud, young man died after being crushed

Shahjahanpur News: कीचड़ में पलटा ट्रैक्टर, युवक की दबकर मौत

Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned in the mud, young man died after being crushed
पुवायां में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : सब्जी मंडी बाजार में रक्षाबंधन से पूर्व बहनों के लिए उपहारों की खरीदारी करते भाई
शाहजहांपुर। निगोही के ऊनकलां गांव में शनिवार दोपहर हादसा हो गया। कीचड़ की वजह से ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हसीब हसन का 30 वर्षीय पुत्र जीशान हसन उर्फ भूरे मजदूरों के साथ खेत में खाद लगाकर घर लौट रहे थे। रस्ते में कीचड़ की वजह से ट्रैक्टर पलट गया और जीशान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मजदूरों ने उसे निकालने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पिता हसीब हसन जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और जीशान को निकालकर पीलीभीत के बीसलपुर के निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टर ने चेकअप कर जीशान को मृत घोषित कर दिया। जीशान की मौत से उसकी पत्नी तरन्नुम, तीन वर्षीय पुत्र हम्माद का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक बीसलपुर में एक गन हाउस पर मैकेनिक का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भावलखेड़ा में हुए हादसे में ऑटो चालक की मौत
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के भावलखेड़ा में शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर लगने से लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां क्षेत्र के दोहक गांव निवासी 37 वर्षीय ऑटो चालक कल्याण उर्फ कल्लू की मौत हो गई।
मृतक के भाई संतराम ने बताया कि भाई कल्याण ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मोहम्मदी व महमंदपुर की सवारियां अधिक ले जाता था। भाई शुक्रवार सुबह घर से निकले थे। देर शाम घर आने के बाद खाना खाकर रात करीब नौ बजे दोबारा ऑटो चलाने के लिए निकल गए। देर रात पुलिस के जरिये हादसे की सूचना मिली। मौके पर गए तो भाई की मौत हो चुकी थी। कल्याण की मौत से उनकी पत्नी पूजा, बेटी मानवी, अनन्या का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
--
पुवायां में ट्रक की चपेट में आकर ईको सवार पांच श्रमिक घायल
पुवायां (शाहजहांपुर)। श्रमिकों को लेकर जा रही ईको वैन और ट्रक की टक्कर में पांच श्रमिक घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
पीलीभीत जनपद के थाना पूरनपुर के गांव गहलुइया निवासी 11 श्रमिक धान की रोपाई करने जालौन गए थे। धान की रोपाई के बाद श्रमिक गांव गहलुइया के चालक असलम के साथ ईको वैन से घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह पुवायां मोहम्मदी हाईवे पर ओवरब्रिज के पास पुवायां की ओर से जा रहे ट्रक और ईको में टक्कर हो गई।
हादसे में ईको सवार पांच श्रमिक घायल हो गए। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायल शहबाज, नाजिम, मुशाहिद को सीएचसी तो हासिम और फैजाद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी घायलों को परिजन घर ले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक विमल कुमार उत्तराखंड के लालकुआं से बजरी लेकर सीतापुर के महोली जा रहा था। संवाद
--
दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अलग-अलग जगहों पर हुए हादसाें में दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मुरादाबाद के भरतपुर क्षेत्र के गांव भोरापुर कलां निवासी मोनू शाहजहांपुर जा रहे थे। इसी दौरान एक पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गांव बाबूपुर नगरिया निवासी मिथिलेश बाइक से नगर की बाजार आते वक्त अचानक सामने आए एक सांड़ से टकराकर घायल हो गए। संवाद
--
कार की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़िये घायल

मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़िये घायल हो गए। जिला शाहजहांपुर के थाना कांट के बेस्ता कला निवासी नन्हू अपने साथी के साथ बाइक से फर्रुखाबाद से जल लेकर गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर जा रहे थे। ग्राम बुझारी ककरोवा मोड़ के नजदीक मोहम्मदी की ओर से आ रही ऑल्टो कार की चपेट में आ गए। इसमें नन्हू और उसका साथी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। संवाद
--
बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
पुवायां। बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए।
पुवायां के गांव पुरैना निवासी मुकेश कुमार बाइक से पुवायां आ रहे थे। उधर पुवायां की ओर से लखीमपुर के थाना शारदानगर के गांव पतरासी निवासी शिवम बाइक से अपनी ससुराल खुटार के गांव रजमना जा रहे थे। पुवायां में खुटार रोड पर दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद

--
ऑटो पलटने से मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे की सरयू पुलिया पर शनिवार को सुबह शाहजहांपुर की ओर जा रहा ऑटो पलट जाने से उसे चला रहे बरेली के करगैना निवासी शाहिद और उस पर सवार पर ऑटो चालक के मामा हरदोई निवासी कमाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पर उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शाहजहांपुर से अपने घर बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव रामनगर जा रहे कमलेश एक ढाबे के पास बाइक अनियंत्रित होने से नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्हें भी सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संवाद

पुवायां में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

पुवायां में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : सब्जी मंडी बाजार में रक्षाबंधन से पूर्व बहनों के लिए उपहारों की खरीदारी करते भाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed