फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor Driver Dies in Accident on Ganga Expressway; Four Injured

Shahjahanpur News: हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, चार घायल

Fri, 15 May 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tractor Driver Dies in Accident on Ganga Expressway; Four Injured
अजीत यादव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : Archive
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को जलालाबाद से करीब 15 किलोमीटर आगे हरदोई क्षेत्र में ट्रैक्टर से तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय अजीत यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि उस पर बैठे चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नयागांव गुलड़िया निवासी अमर सिंह का इकलौता बेटा अजीत यादव एक्सप्रेसवे पर विभिन्न कार्यों के लिए बीते दो सालों से ट्रैक्टर चला रहा था। बृहस्पतिवार को अजीत को एक्सप्रेसवे संबंधी कार्य के लिए मजदूर लेकर हरदोई के रूपापुर क्षेत्र में जाना था।
विज्ञापन

अजीत पास के ही गांव धिंयरिया से राजपाल, शिवराम, राजेश व गांव करनापुर निवासी राजेश को ट्रैक्टर पर बैठाकर रूपापुर जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे मिट्टी दबाने वाला छोटा रोलर व प्रेशर वाला डस्टर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत के चचेरे भाई बिपिन ने बताया कि सुबह करीब दस जब ये लोग हरदोई जनपद के पचदेवरा थाना क्षेत्र के आसपास थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी से ट्रैक्टर में टक्कर लग गई। टक्कर लगने से चारों मजदूर उछलकर दूर जा गिरे जबकि ट्रैक्टर चला रहा अजीत ट्रैक्टर की पिछली साइड में गिरा और उसके ऊपर पीछे लगी प्रेशर मशीन गिर गई।
इसमें वह दब गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस सभी को लेकर जलालाबाद सीएचसी पहुंची, जहां अजीत को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य चार घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई के अनुसार, हादसे के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग गया। पिकअप को पचदेवरा पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

जलालाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के घर में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी प्रीति व तीन बेटियां और एक बेटा है।

अजीत यादव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

अजीत यादव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed