फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Took nine samples in Jalalabad, destroyed one quintal of mawa

एफएसडीए के निशाने पर आईं जलालाबाद क्षेत्र में मिठाई की दुकानें

Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Took nine samples in Jalalabad, destroyed one quintal of mawa
शाहजहांपुर के जलालाबाद में सोमवार को एफएसडीए के अधिकारियों द्वारा नष्ट करने के लिए फेंकी गई बरफ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। होली के त्योहार के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों विशेषकर मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) का छापा मार अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) के स्तर पर गठित टीमों ने जलालाबाद नगर और आसपास के इलाकों में मावा मंडियों और मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की। मिठाइयों समेत मावा और अन्य खाद्य वस्तुओं के नौ नमूने जांच को सील किए। यही नहीं, करीब एक क्विंटल मावा और बरफी दूषित होने के संदेह में नष्ट करा दी।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने एफएसओ की टीमों के साथ पहले जलालाबाद के खंडहर मार्ग की मावा मंडी पर धावा बोलने की योजना बनाई। अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने एसडीएम बरखा सिंह से टीम को सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। एसडीएम के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने एफएसडीए के अधिकारियों को पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई। टीम ने खंडहर मार्ग पर लगी खोया मंडी से मावा के दो नमूने सील कराए। मावा विक्रेता इस दौरान खामोश रहे। लेकिन, टीम जब तक फर्रुखाबाद मार्ग की मावा मंडी पहुंची तो कई विक्रेता भनक पाकर मावा छोड़कर भाग चुके थे। अधिकारियों ने वहां से 85 किलो लावारिस मावा जब्त किया।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा ने बताया कि लावारिस मिला मावा खराब होने के कारण खाने योग्य नहीं था। इसलिए उसे नष्ट करा दिया है। उन्होंने बताया कि जलालाबाद मंडी समिति, वहां के रोडवेज बस अड्डा, बिराया, बारह पत्थर चौराहा, शाहदुल्लागंज आदि क्षेत्रों से वनस्पति घी, गुझिया, छेना रसगुल्ला, रिफाइंड तेल, बिस्कुट, टोस्ट और बेसन का एक-एक नमूना लिया गया। अभिहीत अधिकारी के अनुसार मिठाई की एक दुकान पर रखी पाई गई करीब 15 किलो बरफी नष्ट करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed