फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Told about diseases and pests in sugarcane

Shahjahanpur News: गन्ने में लगने वाले रोग व कीटों के बारे में बताया

Mon, 04 Aug 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Told about diseases and pests in sugarcane
खुटार क्षेत्र में किसानों को गन्ना रोग से बचाव की जानकारी देते कृ​षि वैज्ञानिक। स्रोत: चीनी मिल
खुटार। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर और गन्ना शोध संस्थान की ओर से कई गांवों में किसानों की गन्ना फसल का निरीक्षण कर रोग और कीटों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

परिषद के वैज्ञानिक डाॅ. सुजीत प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डाॅ. नीलम सिंह ने गांव मलिका, ओडाझार, रौतापुर कलां, सुभानपुर, करनईया, आजमपुर, पसगवां, नुरानपुर, मुड़िया आदि गांवों में फसल का निरीक्षण किया। इसके बाद किसानों को चोटीबेधक कीट से बचाव के बारे में जानकारी दी, साथ ही प्रभावित पौधों को काटकर नष्ट करने के साथ ही कोराजन की ड्रेंचिंग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

पोक्का बोइंग रोग के लिए कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 0.2% प्रति लीटर की दर से छिड़काव करने के लिए कहा। इसके अलावा चूषक कीट, मिली बग, माइट आदि की पहचान और बचाव के में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरविंद ने शरदकाल में ट्रेंच विधि से को.लख. 14201, को. 118 जैसी स्वीकृत प्रजातियों की गन्ना बुआई करने और गन्ना गिरने से उपज में होने वाले नुकसान से बचाव के लिए गन्ना बांधने की सलाह दी। इस मौके पर चीनी मिल के गन्ना विभागाध्यक्ष सुग्रीव कुमार पाठक, एजीएम आरके सिंह, एसके सिंह, सतेंद्र सिंह, मोहित कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed