फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tola Mgi DM asks the women toilet

मघई टोला की महिलाओं ने डीएम से मांगे शौचालय

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tola Mgi DM asks the women toilet
मघई टोला की महिलाओं ने डीएम से मांगे शौचालय
शहर के मोहल्ला मघई टोला की महिलाओं ने नगरपालिका परिषद द्वारा शौचालय के लिए धनराशि उपलब्ध न कराए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने भाजपा नेता नरेश पांचाल और अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष रामनिवास गौतम के नेतृत्व में डीएम विजय किरन आनंद से भेंटकर उन्हें ज्ञापन दिया।  प्रदर्शन में शामिल लज्जावती, फूलमती, माया, सावित्री, सुरजना, लड़ैती, मीना, जगरानी आदि ने डीएम को बताया कि उनके घरोें मेें शौचालय निर्माण के लिए नगरपालिका प्रशासन ने चार माह पहले सर्वे कराया था। सर्वे में जिनके नाम शामिल किए गए, उन सभी से कहा गया कि शौचालय टैंक के लिए गड्ढा खुदवाकर उसका फोटो ऑनलाइन आवेदन करने पर धनराशि अवमुक्त करा दी जाएगी। महिलाओं के अनुसार घरों में गड्ढा खुदवाए चार माह से ज्यादा हो गए, लेकिन शौचालय की धनराशि नहीं मिली। अब नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी कह रहे हैं कि शौचालय का निर्माण स्वयं कराएं। उसके बाद निर्माण की जांच करके चेक जारी किए जाएंगे। डीएम ने आश्वस्त किया कि इस बारे में ईओ से बात कर शौचालय की धनराशि निर्गत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed