फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Toilets were built in unsafe places, some were even locked

Shahjahanpur News: असुरक्षित स्थानों पर बना दिए शौचालय, कहीं तो ताले भी पड़े

Fri, 01 Aug 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Toilets were built in unsafe places, some were even locked
न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में बने पिंक शौचालयों का महिलाएं इस्तेमाल नहीं कर पा रहीं हैं। कुछ शौचालय तो ऐसे स्थान पर बना दिए गए हैं जहां महिलाओं की सुरक्षा को खतरा रहता है। कुछ शौचालयों में गंदगी रहती है। ऐसे में महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 34 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। इनमें महिला और पुरुष शौचालय दोनों शामिल हैं। एक सार्वजनिक शौचालय को बनाने पर चार लाख से अधिक रुपये का खर्च आया है। इसी तरह से नगर निगम क्षेत्र में सात पिंक शौचालय बनाए गए हैं। ये सिर्फ महिलाओं के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन शौचालय में सुरक्षा के लिए नगर निगम की ओर से आउटसोर्सिंग पर 31 महिला कर्मचारी तैनात की गईं हैं। इनकी ड्यूटी सुबह छह से शाम पांच बजे तक रहती है। इसके बाद वे चली जातीं हैं। इसके बाद यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गर्रा नदी किनारे सुनसान इलाके में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल
न्यू ककरा सिटी में नगर निगम कार्यालय के सामने रोड के दूसरी तरफ सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। सुनसान इलाका होने के कारण यहां पर महिलाएं तो दूर पुरुष भी इस्तेमाल नहीं आते। शौचालय जंगल में बनाया गया है। चार लाख रुपये खर्च होने के बाद भी इसका इस्तेमाल नहीं होता है। अंधेरा होने के बाद अवांछित तत्व इसके आसपास गलत काम के लिए घूमते हुए देखे जाते हैं।
------
सुरक्षित नहीं होने पर महिलाएं नहीं करतीं शौचालय का इस्तेमाल
सार्वजनिक और पिंक शौचालय का उद्देश्य था कि जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने वाली महिलाएं इनका इस्तेमाल कर सकें। शहर में कचहरी ओवरब्रिज के नीचे शौचालय बना है। यहां पर महिलाएं सुनसान स्थान होने की वजह से नहीं जाती हैं। इसके अलावा जीआईसी तिराहा से लोधीपुर रोड पर बने सार्वजनिक शौचालय में सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने की वजह से महिलाएं इनका इस्तेमाल नहीं करतीं हैं। इसी तरह से बीएसए कार्यालय के सामने बने पिंक शौचालय पर ताला पड़ा रहता है। इस वजह से महिलाएं इनका इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। बहादुरगंज में रेलवे मैदान के पास सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से महिलाएं इसका इस्तेमाल नहीं करतीं हैं।

-----
नगर निगम की तरफ से बनाए गए शौचालय में सुरक्षा के लिए महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में कुछ शौचालय बने हुए हैं। इनका इस्तेमाल महिलाएं नहीं करना चाहती हैं। प्रयास किए जा रहे है कि सभी पर सुरक्षा की व्यवस्था रहे।

- डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद

न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद

न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद

न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद

न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद

न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद

न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद

न्यू ककरा सिटी में सुनसान क्षेत्र में बने शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed