{"_id":"69de7f43f948c8bc2801e9de","slug":"toilets-in-paror-and-bahangikhera-found-in-dilapidated-condition-during-joint-inspection-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170647-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संयुक्त जांच में बदहाल मिले परौर और बहंगीखेड़ा के शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संयुक्त जांच में बदहाल मिले परौर और बहंगीखेड़ा के शौचालय
विज्ञापन
कलान। विधायक वीर विक्रम सिंह के निर्देश पर गांवों में हो रही सामुदायिक शौचालयों की जांच में परौर और बहंगीखेड़ा गांव के शौचालय बदहाल मिले।
जिला पंचायत राज विभाग के स्तर से कराई जा रही जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज पाल के साथ विधायक के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र गुप्ता भी शामिल रहे। जांच टीम ने बम्हनी चौकी, बम्हौरा, रासा नगरिया, बहंगीखेड़ा, कुंडरिया, परौर, चौकिया, हरनोखा और नयागांव में सामुदायिक शौचालयों का जायजा लेने पर पाया कि परौर का शौचालय बंद है और बहंगीखेड़ा में शौचालय जर्जर हो जाने से उपयोग के लायक नहीं है।
यह भी पता चला कि केयरटेकर तीसरे-चौथे दिन आता है। बहंगीखेडा के ग्राम प्रधान के अनुसार तीन साल से शौचालय बंद है। केयरटेकर को हटा दिए जाने पर दूसरा केयरटेकर नहीं मिला है। विधायक प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत अधिकारी के अनुसार जर्जर शौचालयों की मरम्मत कराकर उन्हें जल्द चालू कराया जाएगा। संवाद