फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To mark the completion of Modi's 12-year tenure as Prime Minister, a *Jalabhishek* (ritual bathing with water) was performed, accompanied by the blowing of the conch and the playing of the *damru*.

Shahjahanpur News: मोदी का पीएम कार्यकाल 12 साल होने पर जलाभिषेक कर बजाया शंख व डमरू

Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
To mark the completion of Modi's 12-year tenure as Prime Minister, a *Jalabhishek* (ritual bathing with water) was performed, accompanied by the blowing of the conch and the playing of the *damru*.
बाबा विश्वनाथ मंदिर में डमरू व शंख बजाते भाजपा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। मोदी का पीएम कार्यकाल 12 साल होने पर बुधवार को भाजपा के पदाधिकारियों ने पूजन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान डमरू व शंख बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी बाबा विश्वनाथ मंदिर टाउन हॉल में एकत्र हुए। यहां पूजन एवं जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। सभी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


राष्ट्र की उन्नति व जन कल्याण की कामना करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, श्याम बाबू दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक आशीष वर्मा, अरुण गुप्ता, क्षमा वर्मा, अवनीश शर्मा, प्रमुदित मिश्रा, दिलीप गुप्ता, अवधेश दीक्षित, जितेंद्र वर्मा, वैभव खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विशेष जनसंपर्क और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मोदी का पीएम कार्यकाल 12 साल होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम के अंतर्गत एडीएम न्यायिक मोहम्मद अवेश की अध्यक्षता में विशेष जनसंपर्क और जन-जागरूकता संवाद कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed