फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To contribute to nation building The tribute to Babasaheb

राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए बाबा साहेब को किया नमन

Sun, 06 Dec 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
To contribute to nation building The tribute to Babasaheb
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शहर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश तथा संविधान निर्माण में उनके योगदान को सराहा।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा के श्रद्धांजलि समारोह में डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संस्था की इकाइयों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह दिनकर, राम प्रसाद आजाद, राम प्रसाद बौद्ध, सियाराम सिंह, वेदपाल सुमन, राममूर्ति, रामसेवक, बलवीर सिंह, गंगाचरन आदि ने विचार व्यक्त किए। भगवान वाल्मीकि मंदिर पर अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ की ओर से हुए कार्यक्रम में बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्रहित में उनके योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास चंद्रा, नगराध्यक्ष नवल किशोर, विमल किशोर, विक्रम, विकास, आकाश, सौरभ कुमार, संजीत कुमार, मनोज कुमार, शिव कुमार, रामनिवास आदि नेे विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से जीएफ कॉलेज छात्रावास और घंटाघर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर रामरतन गौतम, राम सिंह, अमर सिंह, सोम कुमार, ज्वाला प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, सत्यपाल, राकेश चंद्रा, अशर्फी लाल आदि मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर को याद किया गया। कार्यक्रम में नगराध्यक्ष राम निवास गौतम, सुरेंद्र गौतम, संगीता देवी, पवन, सुमन देवी, मनोहर लाल, नंदलाल, राजू, मनमोहन आदि मौजूद रहे। अंबेडकर मेमोरियल संस्थान के कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष राम प्रकाश, रामपाल चौधरी, शिवशंकर लाल,  राजेंद्र प्रसाद, भगवंत राम, डॉ. गंगाराम, उमाशंकर, कुणाल भारती आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट की गोष्ठी बुद्ध विहार में हुई, जिसमें अंबेडकर के आदर्शों को हितकारी बताते हुए उनका अनुसरण करने के लिए जागरुक किया गया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरविंद टाइगर, सुधाकर गौतम, मुकुल बौद्ध, राहुल गौतम, जयेश गौतम, मान सिंह, राम प्रकाश भारती आदि मौजूद रहे। शोषित समाज मोर्चा की रैन बसेरा में हुई बैठक में डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भगवंत राम, इसहाक मोहम्मद, कालूराम रावल, रामसरन वर्मा, हीरालाल, लुकमानुद्दीन, केपी सिंह, दिनेश कुमार, लज्जाराम आदि ने विचार व्यक्त किए।
सिंधौली। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री रज्जन मिश्रा के प्रतिस्थान पर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर अतुल मिश्रा, मोहन गुप्ता, गुलशरण सिंह संजय मिश्र, विनीत दीक्षित, शोभित गुप्ता, मोनू गुप्ता, जगदीश सिंह, मुनीश दीक्षित, रामानंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।


सांसद ने बाबा साहेब किया नमन
सांसद कृष्णा राज ने अपने आवास पर गोष्ठी कर भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के योगदान में बाबा साहेब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण व्यवस्था को कभी समाप्त नहीं होने देंगे। यह संकल्प डॉ. अंबेडकर के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगा। इसके बाद सभी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, पवन गुप्ता, अरुणेश शुक्ल, अनिल मानवीय, नरेश पांचाल, जेडी सक्सेना, डॉ. विजय जौहरी, अनिल सिंह, छोटे लल्लू सिंह, पंकेश मिश्र, अशोक कुमार, सूरज तिवारी, राम बरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed