{"_id":"61c4cc6394d2ec15956cbabc","slug":"to-avenge-the-humiliation-the-young-man-s-life-went-in-the-firing-shahjahanpur-news-bly4702598188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमान का बदला लेने के लिए की गई फायरिंग में गई थी युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपमान का बदला लेने के लिए की गई फायरिंग में गई थी युवक की जान
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी रामवीर व सत्यवीर। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। खेत में गाय घुसने के विवाद में गोली मारकर कौशल सिंह चौहान की हत्या के आरोपी भाई सत्यवीर और रामवीर को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो तमंचे बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बैसरी बैसरा के मजरा नगरिया में बुधवार को विवाद के बाद फायरिंग में घर आए दामाद कौशल सिंह निवासी गांव शिवनगर, थाना गजरौला, जिला पीलीभीत की मौत हो गई थी। कौशल के साले अमित ने जैतीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह सात बजे रामवीर सिंह, सत्यवीर पुत्र गिरंद सिंह, प्रदीप पुत्र जयवीर और रविंद्र पुत्र अतर सिंह उसके खेत में जबरन गाय घुसा रहे थे।
इसका उसने और भाई धर्मवीर ने विरोध किया था। आरोपियों ने गाली देते हुए देख लेने की धमकी दी थी। थोड़ी देर बाद उन लोगों ने उसके घर में फायरिंग की, जिसमें बहनोई कौशल सिंह (25) की मौत हो गई। जैतीपुर थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर रामवीर और उसके भाई सत्यवीर को बृहस्पतिवार सुबह लगभग सवा नौ बजे पड़ैनिया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर गांव के सुलभ शौचालय के पास झाड़ियों से वारदात में इस्तेमाल दो तमंचे बरामद कर लिए। रामवीर और सत्यवीर ने बताया कि सुबह उन लोगों को एक-दूसरे के खेत में गाय घुसाने को लेकर विवाद हो गया था। इससे वे लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे और बदला लेना चाहते थे।
धमकाने के लिए फायरिंग की थी। फायर करने से अमित के घर पर आये उसके बहनोई कौशल अचानक घर से बाहर निकल आए थे, जिससे उसे पेट में गोली लग गई। वारदात के बाद वे लोग भाग गए और असलहे छुपा दिए। एसपी एस. आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
गांव में तनाव, पुलिस तैनात
नगरिया गांव में हत्याकांड के बाद सन्नाटा पसरा है। तनाव की स्थिति के मद्देनजर पुलिस दूसरे दिन भी तैनात रही। पुलिस हालात पर नजर रख रही है। बृहस्पतिवार को पैतृक गांव शिवनगर में कौशल का अंतिम संस्कार किया गया।