फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Time was lost in exorcism, farmer lost his life

Shahjahanpur News: झाड़फूंक में समय गंवाया, किसान की गई जान

Tue, 14 Mar 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Time was lost in exorcism, farmer lost his life
शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते बुधपाल के परिजन। संवाद
जैतीपुर थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में सोमवार की सुबह आठ बजे सांप ने बुधपाल को डसा था
विज्ञापन

- परिजनों ने पैर को कपड़े से बांधने के बाद देसी उपचार कराया, कुछ देर के बाद बिगड़ी तबीयत
- रात आठ बजे शरीर ठंडा पड़ने लगा, अस्पताल लेकर जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव जुझारपुर निवासी बुधपाल (45) को सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत पर सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया था। परिजन अस्पताल में उपचार कराने की बजाए झाड़फूंक और देसी उपचार कराने में जुटे रहे। सांप के डसने के 12 घंटे के बाद उसकी मौत हो गई।
बुधपाल सोमवार की सुबह करीब आठ बजे गन्ने के खेत में पानी लगा रहे थे। तभी उनके पैर में सांप ने डस लिया। खेत से बाहर निकलने के बाद उन्हें सांप के डसने की जानकारी हुई। वह तुरंत घर पहुंचे और पैर को कपड़े से बांधने के बाद क्षेत्र के गांव करकौर में देसी उपचार करने वाले के घर पहुंचे। वहां बिरवा (देसी दवाई) पीने के बाद वापस आ गए।
विज्ञापन

बुधपाल के चाचा रामशंकर के अनुसार, दवा लेने के बाद हालत में सुधार होने लगा था। तब पैर में बंधे कपड़े को भी खोल दिया गया था। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत ही बाखर गांव लेकर गए। वहां भी देसी उपचार से लाभ न मिलने से शाहजहांपुर स्थित मोक्षधाम में झाड़फूंक करने वाले के पास लेकर आए। इसके बाद बुधपाल के शरीर में हरकत होना बंद हो गई। रात करीब आठ बजे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत से पत्नी रामश्री, बेटा अजीत, रामजी और नैंसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधविश्वास में यह हुईं घटनाएं
1. 18 अगस्त 2022 को जैतीपुर के गांव मरुआझाला गांव में पूर्व प्रधान को सांप ने डस लिया था। दो दिन तक देसी इलाज कराने के बाद 20 अगस्त को उनकी मौत हो गई।
2. 12 जुलाई 2022 को पुवायां के गांव गंगसरा में एक ढाबा संचालक को सांप ने डस लिया। परिजन बंडा में झाड़फूंक कराते रहे। बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। घरवाले मौत के बाद भी उसकी झाड़फूंक कराते रहे।
3. 12 जून 2022 को निगोही के मोहरतला गांव में सांप के डसने के बाद परिजन युवक की झाड़फूंक कराते रहे। बाद में मृत्यु होने पर कई दिन तक गोबर में दबाकर रखा। फिर अंतिम संस्कार किया।
4. 17 अगस्त 2022 को मिर्जापुर के थरिया गांव में 17 अगस्त सुबह छह बजे बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। पूरा दिन झाड़फूंक कराने के बाद अगले दिन फर्रुखाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
22 अगस्त 2022 कटरा थाना क्षेत्र के गांव पौकी निवासी रामरतन (42) को सांप ने डस लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल नहीं ले गए, बल्कि झाड़फूंक कराते रहे। सुबह उनकी मौत हो गई।

24 अगस्त 2022-मीरानपुर कटरा की रामनगर कॉलोनी मेहंदी हसन के पुत्र अली हसन को सांप ने डस लिया। वह खेत से लौट रहा था। परिजन उसका देसी इलाज कराते रहे।



चिकित्सक की राय
सांप के डसने के बाद झाड़फूंक और देसी उपचार कराने से बचें। मरीज को तुरंत ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उपचार कराएं। सांप के डसने पर घबराने नहीं, ऐसा करने से हार्टअटैक की आशंका रहती है। जिस जगह पर सांप डस, उसे चलाएं नहीं, स्थिर ही रहने दें। कुछ लोग उस स्थान पर चीरा लगा देते हैं, चूसकर जहर निकालने का प्रयास ना करें। 80 प्रतिशत सांप जहरीले न होने के कारण झाड़फूंक करने वाले फायदा उठाते हैं।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, फिजिशियन-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed