{"_id":"62548567fa893b61a755eb97","slug":"tilhar-s-electricity-fails-due-to-cable-box-fault-shahjahanpur-news-bly481169566","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बॉक्स में खराबी से तिलहर की बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बॉक्स में खराबी से तिलहर की बिजली गुल, लोग परेशान
विज्ञापन
तिलहर में खराब विद्युत केबिल को ठीक करता विद्युत कमज्चारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। आए दिन बिजली लाइनों में फाल्ट होने से बिजली घंटों गुल हो जाती है। डिग्री कॉलेज फीडर पर केबल बॉक्स में फाल्ट आने के कारण कई मोहल्लों की बिजली सोमवार को दिनभर बंद रही। भीषण गर्मी में लोग बहुत परेशान हैं। लोग सोमवार को दिनभर पानी के लिए भी परेशान रहे। विद्युत निगम ने तीन दिन में केबल सही होने के बाद सप्लाई सुचारू होने की बात कही है।
डिग्री कॉलेज फीडर की सप्लाई सोमवार तड़के लगभग तीन बजे ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बताया कि सरयू पुलिया के समीप केबल बॉक्स में फाल्ट आ जाने के कारण सप्लाई बाधित हो गई है। बिजली निगम के मुताबिक तीन दिन तक विद्युत सप्लाई बाधित रह सकती है। हालांकि किसी तरह रात तक बिजली देने की बात कही है।
बच्चे बहुत परेशान
रात से बिजली नहीं आ रही है। अब तो इन्वर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया है। गर्मी में बहुत परेशानी हो रही है। बच्चे बहुत परेशान हैं।
विमला देवी, गृहणी।
गर्मी में हालत खराब
आए दिन बिजली की लाइनें खराब रहती हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी में हालत खराब हो रही है।
रिया गुप्ता, छात्रा।
सरकार का वादा फेल
सरकार ने बिजली 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से आए दिन फाल्ट हो जाते हैं। घंटों बिजली नदारद रहती है। वेद प्रकाश गुप्ता, सर्राफ।
विज्ञापन
पानी सप्लाई बाधित
मेरे मोहल्ले में रात से बिजली नहीं आ रही है। घर पर बच्चे और परिवार के सभी लोग परेशान हैं। पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है।
नीलेश चंद्र गुप्ता, व्यापारी।
डिग्री कॉलेज फीडर लाइन में केबल खराब हो गई है। 500 मीटर की केबल खराब है। उसे बाहर से मंगाना पड़ेगा। जिन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप है, उसे सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से भी कोशिश की जा रही है कि नगर की आपूर्ति सुचारू की जा सके। देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। -नरेंद्र कुमार, जेई, विद्युत निगम, तिलहर।