{"_id":"67fd674be5a168262909f804","slug":"tilhar-in-the-grip-of-traffic-jam-people-were-troubled-in-the-scorching-heat-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-141662-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जाम की चपेट में तिलहर... तपती धूप में परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जाम की चपेट में तिलहर... तपती धूप में परेशान रहे लोग
Tue, 15 Apr 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
तिलहर में सोमवार को लगा जाम। संवाद
तिलहर। मुख्य बाजार में आए दिन लग रहे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी जाम के जंजाल में लोग फंसे रहे। चौराहों पर ड्यूटी लगे होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे नगर के पोटरगंज में मंडी जाने के लिए गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली आईं तो जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा बारह पत्थर रोड, एसबीआई के पास भी जाम लगे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने अपने-अपने वाहन निकालने की कोशिश की तो नोकझोंक हो गई।
जाम लगने की शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस सहित अन्य अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे और लोग जैसे-तैसे जाम से बाहर निकले। तेज धूप में वाहन फंसने लोग पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया नगर में मुख्य मार्गों पर पुलिस और होमगार्ड की ड्यूटी है। जाम न लगे, इसके लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे।