फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar filled with devotion amidst chants of 'Sai'

Shahjahanpur News: साईं जयकारों से भक्तिमय हुआ तिलहर

Fri, 02 Oct 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tilhar filled with devotion amidst chants of 'Sai'
तिलहर में साईं शोभायात्रा से पूर्व पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Archive
तिलहर। ढोल-बैंड की गूंज, डांडिया की थाप और साईं महाराज के जयकारों से बृहस्पतिवार को नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। बारापत्थर स्थित साईं धाम से साईं महाराज की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पालकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को साईं धाम में मुख्य यजमान किसान इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरुण यादव चैनू और सुनीता यादव ने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद साईं महाराज की पालकी को सजाकर शोभायात्रा रवाना की गई। इसमें स्कूली बच्चे डांडिया करते हुए चल रहे थे। बच्चों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा निजामगंज से दातागंज, एलआईसी रोड, पुराना रोडवेज, पंजाबी कॉलोनी, मुख्य बाजार और बिरियागंज होते हुए साईं मंदिर पहुंची। आयोजक अरुण यादव के अनुसार, शुक्रवार को किसान इंटर कॉलेज मैदान पर भंडारा होगा। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव, वरुण यादव, ठेकेदार शुभम यादव, सत्यपाल सिंह यादव, श्याम गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed