{"_id":"62533e5f0d17e129090d12e2","slug":"tilhar-chc-neither-specialist-doctors-nor-basic-facilities-shahjahanpur-news-bly481052821","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर सीएचसी : न विशेषज्ञ डॉक्टर और न मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर सीएचसी : न विशेषज्ञ डॉक्टर और न मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन
तिलहर की बदहाल सीएचसी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। तिलहर सीएचसी पर बेहतर सुविधाएं न मिलने से मरीज परेशान हैं। वर्षों से किसी भी सर्जन के न होने पर दुर्घटनाओं में घायल लोगों को रेफर कर दिया जाता है। इससे कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ जाती है। ब्लड बैंक की मांग यहां लंबे अरसे से की जा रही है, लेकिन ब्लड बैंक का लाइसेंस शासन से न मिलने के कारण आया हुआ फ्रीजर धूल फांक रहा है। पेयजल व्यवस्था भी चौपट है, जिससे मरीज और परिजन गरमी में पीने के पानी के लिए भी परेशान रहते हैं।
तिलहर सीएचसी पर 30 बेड की व्यवस्था है। तहसील क्षेत्र से सैकड़ों मरीज प्रतिदिन यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन कई पदों पर डॉक्टरों के न होने के कारण मरीज को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। तिलहर हाईवे पर होने के कारण सबसे अधिक समस्या एक्सीडेंटल मरीजों की होती है। यहां पर कई वर्षों से आर्थोपेडिक सर्जन नहीं है। एमडी फिजीशियन, दांत और आंख का डॉक्टर, सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट सहित महिला चिकित्सक नहीं है। पड़ोसी गांव राजनपुर और रमापुर पीएचसी के डॉक्टर और फार्मासिस्ट यहां पर अटैच हैं। तिलहर सीएचसी में रोजाना सात-आठ प्रसव होती है, जो स्टाफ नर्स के भरोसे है।
पेयजल के लिए भटकते हैं तीमारदार
सीएचसी पर पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह ठप है। तीन इंडिया मार्का नल लगे हुए हैं, जिनमें एक नल खराब है और दोनों नलों का पानी पीने लायक नहीं है। मुख्य द्वार के अंदर एक फ्रीजर लगाया था, वह भी खराब पड़ा है। पानी पीने के लिए मरीजों के तीमारदार भटकते नजर आते हैं।
विज्ञापन
शीघ्र की जाए तैनाती
अस्पताल में सर्जन सहित अन्य पदों पर डॉक्टरों की शीघ्र तैनाती होना चाहिए। गंभीर रोगियों को अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाता है उन्हें बाहर इलाज के लिए जाना पड़ता है। -सर्वेश सिंह, मोहल्ला दातागंज
पानी की व्यवस्था हो
अस्पताल में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए भटकते रहते हैं। अस्पताल प्रशासन को पेयजल की व्यवस्था करनी चाहिए। -संदीप गुप्ता, व्यापारी
महिला चिकित्सक की कमी
अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी हैं। डिलीवरी रूम में महिला डॉक्टर की कमी महसूस की जा रही है। प्रसव के लिए लेडी डॉक्टर की तैनाती तत्काल सुनिश्चित की जाए। - सूरज गुप्ता, किराना व्यापारी
सुविधाओं का अभाव
गांव से अक्सर मरीजों को तिलहर सीएचसी ले जाना होता है, लेकिन अस्पताल पर बेहतर सुविधा न मिलने से मरीज परेशान होते हैं। यहां पर सर्जन की बहुत बड़ी आवश्यकता है। - चंद्रमोहन गंगवार, प्रधान बिलहरी।
सर्जन की कमी यहां पर बनी हुई है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। पेयजल व्यवस्था के लिए फ्रीजर को ठीक करने को भेजा है। नलों को ठीक कराया जाएगा। अन्य व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी। -डॉ. आलोक जायसवाल, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक।