फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tight security in court premises, cameras will be increased

Shahjahanpur News: कचहरी परिसर में रही कड़ी सुरक्षा, कैमरे बढ़ाए जाएंगे

Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tight security in court premises, cameras will be increased
कचहरी गेट पर चेकिंग करता सुरक्षाकर्मी।संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को एसपी एस. आनंद व एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने बिना चेकिंग किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न करने देने के निर्देश दिए। इस बीच कैंटीन, सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैठक हॉल और अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा।
विज्ञापन

कचहरी परिसर के चार गेट हैं। कलक्ट्रेट के सामने गेट से सिर्फ अधिवक्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। यहां मेटल डिटेक्टर लगा है। पुलिसकर्मी भी जांच करते हैं। इसी तरह विकास भवन के सामने स्थित गेट पर बैग स्कैनर लगा है। यहां पर जांच के बाद ही प्रवेश मिलता है। बाइक एजेंसी के सामने गेट पर आम आदमी का प्रवेश वर्जित है। यहां से सिर्फ न्यायिक अधिकारी ही जाते हैं। सदर थाने की ओर के गेट से आम लोगों की आवाजाही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। अधिकारियों के निर्देश के चलते पुलिसकर्मियों ने बिना जांच के लोगों को प्रवेश नहीं दिया। एसपी एस. आनंद ने कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैग स्कैनर वाले गेट से प्रवेश किया। पुलिसकर्मियों को बिना जांच के किसी को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दो निरीक्षक समेत पर्याप्त पुलिस स्टाफ है तैनात
-कचहरी परिसर की सुरक्षा का एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर रितेंद्र प्रताप सिंह के साथ जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक चिंतामणि शर्मा को निर्देशित किया कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। एसपी सिटी ने बताया कि परिसर में 31 कैमरे लगे हैं। बार एसोसिएशन के हॉल व अधिवक्ताओं के बैठने व रास्तों में कैमरे नहीं लगे हैं। बार एसोसिएशन से संबंधित स्थानों पर कैमरे लगवाने का अनुरोध किया गया है। इसी तरह कैंटीन ठेकेदार से भी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है।

--------------------------
कचहरी में हो चुकी है वकील की हत्या
कचहरी में 18 अक्तूबर 2021 को वकील भूपेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड से नाराज वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने महज छह घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी वकील सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के बीच मुकदमेबाजी के विवाद को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

कचहरी गेट पर चेकिंग करता सुरक्षाकर्मी।संवाद

कचहरी गेट पर चेकिंग करता सुरक्षाकर्मी।संवाद

कचहरी गेट पर चेकिंग करता सुरक्षाकर्मी।संवाद

कचहरी गेट पर चेकिंग करता सुरक्षाकर्मी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed