{"_id":"63ffa340661e5e41640d9ba4","slug":"tiger-killed-pet-dog-at-farm-house-shahjahanpur-news-c-4-1-79900-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाघ ने फार्म हाउस पर पालतू कुत्ते को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाघ ने फार्म हाउस पर पालतू कुत्ते को मार डाला
Thu, 02 Mar 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
खुटार। गांव कजरा निवासी शमसेर सिंह के फार्म हाउस पर बाघ ने पालतू कुत्ते को मार डाला। सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
शमसेर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे पालतू कुत्ते अचानक भौंकने लगे। इससे वह जाग गए। बाहर जाकर देखा तो पशुशाला के पास बाघ खड़ा था। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक बाघ ने एक कुत्ते को दबोच लिया और मार डाला। शोर शराबा करने पटाखे छोड़ने पर बाघ भाग गया। उन्होंने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी, लेकिन बुधवार को भी कोई जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
शमसेर सिंह के अनुसार एक सप्ताह में तीन बार बाघ उनके फार्म हाउस पर आ चुका है। 21 जनवरी की रात बाघ पास के गुरदेव सिंह की गाय को मार चुका है। किसान पपिंद्र सिंह, जगतार सिंह, दलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, कुलदीप आदि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी वनकर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बाघ कभी भी लोगों पर हमला कर सकता है। रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि मामले की स्थलीय जांच कराएंगे।