{"_id":"5d8b7c0a8ebc3e013662b12f","slug":"tiger-in-field-shahjahanpur-news-bly377620074","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन और शावक देखे जाने से गांव के लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन और शावक देखे जाने से गांव के लोगों में दहशत
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव चठिया नजावत और महुई चठिया में बाघिन और शावक देखे जाने से गांव के लोगों में दहशत है। प्रधान और सचिव ने एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
गांच बितौनी के प्रधान हरिनंदन मिश्रा और सचिव हिमांशु सिंह ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि उनकी गांव सभा के मजरा चठिया नजावत और महुई चठिया में शावक के साथ एक बाघिन देखी गई है। लोगों ने यह भी बताया कि बाघिन ने एक कुत्ते को भी मार डाला है। सूचना पर वह गांव के गुरविंदर सिंह, पप्पू सिंह आदि के साथ मौके पर गए तो खेत में बाघिन और शावक के पदचिह्न मिले हैं। प्रधान ने एसडीएम से वनकर्मियों को जानकारी देकर मौके पर भेजे जाने की मांग की है।
बाघिन और शावक देखे जाने से गांव के लोगों में दहशत है। लोगों ने समूह में खेतों में जाना शुरू कर दिया है और गन्ने आदि के खेत से दूर रह रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि खेतों में सिंचाई आदि का काम चल रहा है, लेकिन बाघिन की सूचना से वह लोग खेतों पर जाने से बच रहे हैं। उधर सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। लोगों से कहा गया है कि खेत पर अकेले काम न करें और काम करने के दौरान बातचीत करते रहें।
विज्ञापन
प्रधान और सचिव का प्रार्थनापत्र मिला है, जिसे वन विभाग के क्षेत्राधिकारी और पुलिस को भेज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।
सौरभ भट्ट, एसडीएम पुवायां
जानकारी मिली थी। गांव में वनकर्मियों को भेजकर पगमार्क ट्रेस कराए गए हैं। पगमार्क न तो बाघ के हैं और न ही तेंदुए के हैं। पगमार्क किसी अन्य जंगली जानवर के हैं। जांच कराई जा रही है।
संजीव तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी सिंधौली रेंज