फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tiger attacked the farmer who went to cut grass

Shahjahanpur News: घास काटने गए किसान पर बाघ ने किया हमला

Thu, 08 Jun 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacked the farmer who went to cut grass
निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे बाघ के हमले में घायल जितेंद्र कुमार। संवाद
खुटार। गांव महुआ पिमई में बुधवार सुबह गन्ने के खेत में घास काटने गए किसान जितेंद्र कुमार को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बाघ भाग गया।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह घास काटते समय गन्ने के खेत में छिपा बाघ उनके पास आ गया। आहट होने पर उन्होंने पीछे देखा तो बाघ देखकर वह शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। बाघ ने हमला किया लेकिन उनकी कोहनी के पास हलका सा ही पंजा लगा। जितेंद्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी आ गए और शोर मचाने लगे।
वनकर्मियों को सूचना देने के साथ ही जितेंद्र को गांव नरौठा देवीदास में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। गन्ने के खेत में पगचिह्नों को ट्रेस किया। किसानों का कहना है कि इस समय गन्ने की सिंचाई, गुड़ाई का काम चल रहा है। मक्के की कटाई हो रही है। ऐसे में खेतों में काम करना मजबूरी है। वनकर्मी सतकर्ता बरतने की बात कहकर खिसक जाते हैं। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वह विभागीय कार्य से बाहर हैं। वनकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। वापस पहुंचकर वह भी मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन

-----------
दो दिन में दो किसान घायल
छह जून को वन्यजीव ने घास काटते समय गांव मोहनपुर के किसान रामकुमार मिश्रा को घायल कर दिया था। वह वन्य पशु को देख नहीं पाए थे। सात जून को जितेंद्र कुमार बाघ के हमले में घायल हो गए। जितेंद्र का कहना है कि जरा सी भी चूक हो जाती तो बाघ उनकी जान ले लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed