फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thyroid is increasing in women due to deficiency of Vitamin D

Shahjahanpur News: विटामिन-डी की कमी से महिलाओं में बढ़ रहा थायराइड

Sun, 10 Nov 2024 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 10 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Thyroid is increasing in women due to deficiency of Vitamin D
शाहजहांपुर। विटामिन-डी की कमी से महिलाओं के शरीर में हार्माेन असंतुलित होने से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। महिलाएं थायराइड, शुगर और तनाव समेत कई बीमारियों की चपेट में आने लगी हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

मकान के भीतर और ऑफिस में समय बिताने वाली महिलाएं इसकी ज्यादा शिकार हैं। वे तनाव के साथ शरीर की कमजोरी से जूझ रही हैं। लंबे समय तक विटामिन-डी की कमी से थायराइड हो जाता है। होम्योपैथिक अस्पतालों में आने वाली महिलाओं में यह समस्या आम है। थायराइड की चपेट में आने से महिलाओं का वजन बढ़ने से उनके मासिक चक्र पर प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में महिलाओं को संतान का सुख पाने के लिए उपचार के साथ इंतजार भी कराना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. शबीना नाज बताती हैं कि जिले की 18 सरकारी होम्योपैथिक क्लीनिकों पर रोजाना पांच से दस मरीज थायराइड जैसे लक्षण लेकर आते हैं। जांच कराने के बाद पुष्टि होने पर उनका उपचार शुरू कराया जाता है। उन्हें दवा के साथ धूप के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस एक-
40 वर्ष की महिला के हार्मोन गड़बड़ होने के बाद शरीर में सूजन आने लगी। डॉक्टर से दवा लेने पर फायदा नहीं हुआ। तब थायराइड की जांच कराई तो बीमारी की पुष्टि हुई। होम्योपैथ से उपचार कराया।
------
केस 2

चौक निवासी एक महिला पहले बच्चे का जन्म होने के बाद हार्मोन गड़बड़ होने पर दोबारा से गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं। उनका डॉक्टर से उपचार चल रहा है।
----
ये बरतें सावधानी
-रोजाना सुबह या शाम दस से 15 मिनट धूप में जरूर बैठें। विटामिन-डी युक्त खाद्य सामग्री का उपयोग करें। सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
----
ये आती है दिक्कत
-हड्डियों व जोड़ों में दर्द, दिनभर थकान, मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या, चिड़चिड़ापन, चिंता, तनाव, मानसिक अवसाद और थायराइड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed