फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thursday was the hottest day of the year, mercury crossed 40

Shahjahanpur News: साल का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, पारा 40 के पार

Fri, 16 May 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thursday was the hottest day of the year, mercury crossed 40
सदर बाजार क्षेत्र में छाता लगाकर तेज धूप से बचाव करते हुए जाती महिला। संवाद - फोटो : कमरे में लगी हुई आग से जला सामान।
शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस से बृहस्पतिवार वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में और वृद्धि होगी। इससे आगे भी लू चलने के आसार बन रहे हैं। आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्म हवा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन


बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वातावरण में आर्द्रता 19 प्रतिशत रह गई है। इससे हवा में नमी की मात्रा बहुत कम रह गई है। वायुदाब भी पांच मिलीबार गिरा हुआ है। इससे शुक्रवार को हल्के बादल रहेंगे। तापमान में वृद्धि होगी और हीटवेव चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






तापमान बढ़ने से फसलों को होगा नुकसान

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तापमान बढ़ने से गन्ना, मूंग, उर्द आदि की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान किसान अपने खेत में लगातार सिंचाई करते रहे, ताकि नमी बरकरार रहे। इसके साथ ही मौसमी सब्जी भिंडी, लौकी, तोरई, तरबजू, खरबूज, खीरा, ककड़ी और आम की फसल में नमी बनाए रखने की जरूरत है। किसान लगातार सिंचाई करते रहें, नहीं तो फसल का उत्पादन घटेगा। फसल गर्मी से झुलस भी सकती है।



हीट वेव से ऐसे करें बचाव

- अधिक से अधिक पानी का सेवन करें

- मौसमी फल तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करें

- तला-भुना खाना खाने से बचें

- धूप में हल्के सूती ढीले कपड़े से शरीर को ढककर रखें

- मुंह पर कपड़ा आदि बांधकर ही घर से निकलें

- चक्कर या अधिक पसीना आने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

(प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed