{"_id":"6afa109cd1aeba9b31052f02","slug":"through-the-practice-of-following-a-guru-the-impurities-of-the-mind-are-removed-and-the-path-to-self-realization-is-revealed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190076-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुरु की साधना से दूर होते मन के विकार, आत्मज्ञान का मिलता है मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुरु की साधना से दूर होते मन के विकार, आत्मज्ञान का मिलता है मार्ग
Mon, 16 Nov 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रामाश्रम सत्संग में बोलते आलोक कुलश्रेष्ठ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रामाश्रम सत्संग के संस्थापक समर्थ गुरु डॉ. चतुर्भुज सहाय का अवतरण पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय आंतरिक सत्संग समारोह का समापन हो गया। देश के विभिन्न स्थानों से आए वक्ताओं ने गुरु की महिमा, साधना, आत्मज्ञान और जीवन में संतों के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गुरु की साधना से मन के विकार दूर होते हैं और आत्मज्ञान का मार्ग मिलता है। अंतिम दिन सत्संग के बाद श्रद्धालु भावुक होकर विदा हुए।
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में सत्संग में टूंडला से आए शंकरनाथ शर्मा ने कहा कि गुरु के दरबार में आने वाला व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता। मथुरा से आए आलोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आत्मज्ञान के लिए मन के विकारों को दूर करना और नियमित आत्मनिरीक्षण करना जरूरी है। शिवनाथ शर्मा ने कहा कि अध्यात्म का अर्थ स्वयं को जानना है। पंचम सत्र में टूंडला से आए अंबरीश शर्मा ने कहा कि संतों की साधना और वाणी मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी शांति का मार्ग दिखाती है।