फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three youths taken into custody on charges of extortion from Kanwariyas

Shahjahanpur News: कांवड़ियों से वसूली के आरोप में तीन युवक हिरासत में लिए

Thu, 24 Jul 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three youths taken into custody on charges of extortion from Kanwariyas
कांट। क्षेत्र के गांव बलीपुरा में कांवड़ियों से डीजे की अनुमति दिखाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बलीपुरा में चार युवक खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए डीजे की अनुमति दिखाने को कह रहे थे। उनके गले में आईकार्ड भी था। कांवड़ियों के पास अनुमित नहीं होने पर उनसे 500 रुपये का जुर्माना वसूल करने की कोशिश की। इस पर कांवड़ियों व स्थानीय लोगों ने आईकार्ड और उनकी परमिशन के बारे में पूछा तो चारों युवक जवाब देने में असमर्थ रहे।

इस दौरान एक युवक मौके से भाग गया। शक गहराने पर एकत्र भीड़़ ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चार में से एक व्यक्ति के सभासद का पति होने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक जलालाबाद निवासी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed