{"_id":"69e26d08efb58d355f023094","slug":"three-youths-riding-a-bike-seriously-injured-in-collision-with-a-tractor-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170933-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खुदागंज। मीरानपुर कटरा मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर अकबरी गांव की छोटी नहर की पुलिया के पास एक बाइक से पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक ट्रैक्टर में फंसकर कई मीटर तक घिसट गई।
हादसे में बाइक पर सवार पहाड़ीपुर भोपत गांव के ओमवीर, अंकित और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त तीनों युवक नगर की बाजार से खरीदारी करके घर लौट रहे थे। इस बीच, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली, लेकिन उसका चालक भाग गया। ट्रैक्टर चालक अकबरी गांव का रहने वाला बताया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को मीरानपुर कटरा सीएचसी भेजा है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार अभी घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश कराई जा रही है। संवाद