फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three thieves arrested with four stolen bikes in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: चोरी की चार बाइकों के साथ तीन चोर गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

Thu, 30 Mar 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 05:32 PM IST
सार

पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार बाइकें बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
Three thieves arrested with four stolen bikes in Shahjahanpur
चोरों से बरामद हुईं चोरी की चार बाइकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


बुधवार की रात 11.55 बजे पुलिस पुवायां रोड पर गश्त कर रही थी। तभी डबल स्टोरी के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली। उनके पास से तमंचा बरामद होने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने डबल स्टोरी के पास खंडहर क्वार्टर से तीन अन्य बाइकें भी बरामद कर लीं।

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने रचित सिंह उर्फ देवा निवासी ढकिया तिवारी थाना निगोही, अंकित कुमार उर्फ सौरभ निवासी अमनपुर गौटिया थाना तिलहर और अभिषेक पाल निवासी बनका गांव मजरा हेवतपुर थाना उचौलिया खीरी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने बाइकों को पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार, कैंट स्थित मैरिज लॉन और आर्डनेंस क्लब से चोरी की थी। एक बाइक चार महीने पहले जंगबहादुरगंज, लखीमपुर खीरी से उठाई थी। आरोपी गलत संगत में पड़कर अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed