फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three sub-stations stalled due to transmission whistle in Pana, thousands of consumers boiled in the heat

Shahjahanpur News: पैना में ट्रांसमिशन की सीटी फटने से तीन उपकेंद्र ठप, हजारों उपभोक्ता गर्मी में उबले

Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three sub-stations stalled due to transmission whistle in Pana, thousands of consumers boiled in the heat
शाहजहांपुर। पारा बढ़ने के साथ ही बिजली फाल्ट भी बढ़ने लगे हैं। शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल होने से लोग भीषण गर्मी में परेशानी से जूझ रहे हैं। मंगलवार शाम 220 केवी पैना बिजलीघर में ट्रांसमिशन की सीटी फटने से अब्दुल्लागंज, हथौड़ा और रोजा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस बीच भीषण गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो गए। फाल्ट के चलते हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई। गर्मी से बचाव के लिए लोग एसी, कूलर, पंखे आदि का उपयोग कर रहे हैं। इसके चलते लोड बढ़ने से बिजली की लाइनें भी जवाब देने लगीं हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे 220 केवी पैना ट्रांसमिशन की सीटी फट गई। इसके चलते हथौड़ा, रोजा और अब्दुल्लागंज की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से तीनों विद्युत उपकेंद्रों के हजारों उपभोक्ता बेचैन हो गए। उन्होंने विद्युत उपकेंद्रों पर फोन किया, जहां से फाल्ट होने की जानकारी दी गई। अवर अभियंता अंकित तिवारी भी अपनी टीम के साथ पैना ट्रांसमिशन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों उपकेंद्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। उन्हें टुकड़ों में सप्लाई मिल रही है, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
तिलहर में बिजली की ट्रिपिंग, गर्मी में लोग बेहाल
तिलहर। अंधाधुंध बिजली कटौती से नगरवासी इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहे। बिजली न मिलने से लोगों के इनवर्टर फेल हो गए। बिजली अधिकारियों ने तेज हवा के कारण बिजली सप्लाई बाधित होना बताया है।

बुधवार को सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। पूर्वान्ह करीब 11बजे से एक बजे तक बिजली नदारद रही। उसके बाद बिजली के आने-जाने का क्रम जारी रहा। जर्जर विद्युत लाइनों के कारण बिजली के तारों का टूटना व जंपर जलना आम बात हो गई है। जिसके कारण बिजली सप्लाई नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। विद्युत अवर अभियंता ने बताया कि तेज हवा के कारण ट्रिपिंग की समस्या है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed