फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   three students injured after overspeed car hits the bike in shahjahanpur

Shahjahanpur News: तेज कार ने बाइक को मारी टक्कर, हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र घायल

Thu, 16 Feb 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Feb 2023 04:14 PM IST
सार

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर भूड़ा निवासी नदीम अपने दो साथियों के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
three students injured after overspeed car hits the bike in shahjahanpur
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उदयपुर भूड़ा निवासी छात्र नदीम, उसका साथी इबरान और तौसीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


उदयपुर भूड़ा के छात्रों का सेंटर कालिका प्रसाद इंटर कॉलेज में गया था। सुबह नदीम की बाइक पर सवार होकर पर परीक्षा में शामिल होने जा रह थे। पड़रिया गांव के पास बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। नदीम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर किया गया। 
विज्ञापन


वहीं इबरान को बरेली और तौसीफ को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल होने की वजह से तीनों छात्र परीक्षा भी नहीं दे चुके। बता दें कि पहले दिन पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से हाईस्कूल के हिंदी विषय का पेपर हुआ। इसमें 41522 छात्र उपस्थित और 3759 अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed