{"_id":"68224dfccdd61b48d40ae204","slug":"three-religious-places-will-be-rejuvenated-through-vandan-yojana-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-143670-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वंदन योजना से तीन धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वंदन योजना से तीन धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प
Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
खुदागंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर। संवाद
शाहजहांपुर। धार्मिक व पौराणिक स्थलों के कायाकल्प के लिए प्रदेश सरकार ने वंदन योजना शुरू की है। नगर विकास विभाग ने वर्ष 2024-25 में जनपद के तीन धार्मिक स्थलों का चयन किया है, जबकि वर्ष 2023-24 में दो का चयन किया गया था। इनमें निर्माण कार्य चल रहा है।
वर्ष 2023-24 में तिलहर के श्री चंद्र भगवान धाम मंदिर और दोदराज क्षेत्र में श्री उदासीन आश्रम गुर्दा को चयनित किया गया था। श्री उदासीन आश्रम गुर्दा के लिए एक करोड़ 19 लाख रुपये और श्री चंद्र भगवान धाम मंदिर के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, इन धार्मिक स्थलों में 80 से 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही बाकी कार्य भी पूरा हो जाएगा।
नगर विकास विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में वंदन योजना के तहत तीन धार्मिक स्थलों का कायाकल्प के लिए चयन किया गया है। इसमें कांट स्थित माता शीतला देवी मंदिर, खुदागंज में श्री राम जानकी मंदिर और पुवायां में काला मठ धार्मिक स्थल हैं। इनके कायाकल्प के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 30-30 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
वंदन योजना के तहत धार्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों का चयन करके उनको कायाकल्प किया जाता है। इस योजना के जिले में प्रति वर्ष कम से कम दो स्थानों का कायाकल्प किया जाएगा।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन