{"_id":"69ab15a2d1af98cf1d0f4325","slug":"three-players-from-the-district-will-play-in-the-challenger-trophy-in-kanpur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167254-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कानपुर में चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगे जिले के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कानपुर में चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगे जिले के तीन खिलाड़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मार्च महीने के अंत में कानपुर में होने वाली रमा मिश्रा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। फाइनल मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा।
उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कानपुर में रमा मिश्रा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने बताया कि ट्रॉफी के लिए उनके समेत तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। डॉ.गौर हरि सिंह सिंघानिया का टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। उन्होंने चार मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। अनुज गुप्ता ने छह विकेट लिए थे और 70 रन बनाए थे। मोहित पाठक ने सबसे ज्यादा 130 रन बनाए थे। उनके प्रदर्शन के आधार पर ट्रॉफी के लिए चयन किया गया है।
मनोज ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए चार टीमें बनाईं जाएंगी। इनमें अलग-अलग जिलों से चयनित खिलाड़ियों को शामिल कर मैच कराए जाएंगे।