फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people were caught stealing electricity; a report has been filed.

Shahjahanpur News: बिजली चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three people were caught stealing electricity; a report has been filed.
शाहजहांपुर। बंडा उपकेंद्र की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। टीम को लाइन से सीधे कटिया डालकर व मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी होते मिली। जेई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बंडा के ढका घनश्यामपुर उपकेंद्र के जेई रामअवतार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि एक जनवरी को ग्राम उधौपुर में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के घर के परिसर में मीटर बाइपास कर व एलटी लाइन पोल से अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी होते मिली। जानकारी करने पर उपभोक्ता का नाम नीरज कुमार सामने आया। इसी गांव में राजबेटी के घर में भी मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी होती मिली। इसके बाद ग्राम भगवंतापुर में कमला देवी के मकान में मीटर बाइपास कर बिजली चोरी का मामला सामने आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed