फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people traveling in an auto-rickshaw were injured in a road accident.

Shahjahanpur News: सड़क हादसों में ऑटो सवार तीन लोग घायल

Sat, 27 Dec 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Three people traveling in an auto-rickshaw were injured in a road accident.
शाहजहांपुर। विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तिलहर। धनेली गांव के मुनेंद्र शुक्रवार शाम को बाइक से घर लौटते वक्त लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहे के पास अज्ञात व्यक्ति की बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मधुबन कॉलोनी निवासी मनीष बाइक से शाहजहांपुर जाते वक्त हाईवे पर विद्युत उपकेंद्र के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे नगर पालिका की एक सभासद के पुत्र परविंदर यादव ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा गया है।

कलान। गढ़िया छवि मार्ग पर नौसना गांव के पास शुक्रवार को दोपहर अटेना गांव के गंगा घाट से ऑटो पर बैठकर कस्बे की ओर आ रहे बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर निवासी साहब सिंह पीछे से आई बाइक की ऑटो में टक्कर लगने से घायल हो गए। पीआरबी पुलिस टीम ने उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed