फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people of the same family, including the innocent, died in the accident, nine injured

Shahjahanpur News: हादसे में मासूम सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, नौ घायल

Mon, 01 May 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three people of the same family, including the innocent, died in the accident, nine injured
हादसे के बारे में जानकारी लेते खुटार थानाध्यक्ष। संवाद
- खुटार-पूरनपुर मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं दो कार, मृतक पलिया के हैं रहने वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार (शाहजहांपुर)। गोमती उद्गम स्थल से दर्शन कर घर लौट रहे जनपद लखीमपुर के पलिया कस्बे के लोगों की कार एक अन्य कार से आमने सामने टकरा जाने से मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। एक बच्ची समेत तीन की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले गए हैं।
पलिया के मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी भगवानदास गुप्ता की रिश्तेदारी जनपद पीलीभीत के माधोटांडा में है। रविवार को परिवार और पलिया के ही रिश्तेदारोंं ने गोमती उद्गम स्थल और माधोटांडा के रिश्तेदारों के घर जाने का प्लान बनाया था। रविवार की सुबह सभी लोग पलिया से किराए की गाड़ी लेकर पहले माधोटांडा में गोमती उद्गम स्थल पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना करने के बाद रिश्तेदारी में चले गए। देर शाम सभी लोग एक इनोवा कार से घर लौट रहे थे। पूरनपुर खुटार रोड पर लौहंगापुर जंगल में खुटार की ओर से जा रही मर्सडीज कार से पलिया के लोगों की कार आमने-सामने टकरा गई। हादसे में इनोवा कार सवार सभी लोग घायल हो गए। मर्सडीज सवार कार को छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने कार से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर 65 वर्षीय भगवानदास, कार चालक पलिया के ही गांव नगला निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र और भगवानदास के रिश्तेदारी विकास गुप्ता के तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल भगवानदास के पुत्र नितिन की पत्नी सोनी गुप्ता और छह वर्षीय पौत्र कुंज गुप्ता, अनुज कुमार की पत्नी सीमा गुप्ता और पुत्री उर्वशी गुप्ता, विकास गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता और चार वर्षीय पुत्री अन्नू, अनुपम गुप्ता की पत्नी नीलू गुप्ता, रितेश की पत्नी दिव्यांशी, सुरेंद्र गुप्ता की पत्नी श्यामसती गुप्ता का सीएचसी पर इलाज किया जा रहा है। अन्नू के साथ ही श्यामसती, आरती और सीमा को बरेली रेफर किया गया है। हादसे में मृत लोगों का सिर कार में टकराने से मौत का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed