{"_id":"691f00a722be1d38f301b491","slug":"three-people-including-women-were-injured-in-a-clash-between-two-groups-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158206-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव भरगवां में रास्ते के निकास पर कुत्तों के गंदगी करने को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
भरगवां निवासी रामू ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रास्ते पर कुत्तों के गंदगी करने पर पड़ोसी श्रीराम की पत्नी कमला देवी से उनका बुधवार की शाम विवाद हो गया था। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार को सुबह कमला देवी अपने पुत्र ज्ञान दीप और पुत्री रजनी के साथ घर में घुसकर मारपीट करने लगीं।
हमले में उनके भाई हरिओम, भाभी अन्ना देवी, और बहन प्रियांशी व पिंकी देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष की कमला देवी को भी चोटें आईं। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। इसलिए दोनों पक्षाें की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद