फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people died due to dengue and four due to fever

Shahjahanpur News: डेंगू से तीन और बुखार से चार लोगों की मौत

Sat, 14 Oct 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three people died due to dengue and four due to fever
शाहजहांपुर। जिले में डेंगू और बुखार से हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू से तीन और बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1996 लोगों की जांच में मलेरिया के दो और डेंगू के दो मरीज मिले।
विज्ञापन


कटरा कस्बे के मोहल्ला कोरियान के मेडिकल स्टोर संचालक रामनिवास की पत्नी मुन्नी देवी (40) की बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में उनको डेंगू होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


कलान में डेंगू और बुखार ने लील लीं तीन जानें
कलान। तहसील कलान क्षेत्र में बुखार से हो रही मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कलान नगर के परौर रोड निवासी बैंक कर्मचारी रामदास वाल्मीकि के बेटे अजीत (20) उर्फ राजा वाल्मीकि की बुखार से मौत हो गई। अजीत नोएडा की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। तीन दिन से बदायूं में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने डेंगू से मौत होने की पुष्टि की है। बताते हैं कि अजीत की शादी भी तय हो चुकी थी। वहीं मिर्जापुर निवासी रामदास मिश्रा भी बुखार से पीड़ित थे। फर्रुखाबाद में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने डेंगू होने की पुष्टि की थी। इलाज के दौरान उनकी भी शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं तहसील क्षेत्र के गांव सुरतपुर कठिंगरा के शिवपाल यादव की भी बुखार से मौत हो गई। वर्तमान में शिवपाल यादव नगर पंचायत के मोहल्ला शांति नगर में रह रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद में बुखार से तीन लोगों की गई जान

जलालाबाद। बुखार से पीड़ित एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई। गांव सरांय साधौ में अमर सिंह की पत्नी गंगाश्री (50) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। घरवालों के अनुसार हालत न सुधरने पर तीन दिन पहले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उनकी मौत गई। इसी गांव के रजनीश ने अपने करीब दस साल के बुखार से पीड़ित बेटे अरुण को राजकीय मेडिकल में भर्ती करवाया था। रात में इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अवधेश की पत्नी शिल्पी (40) भी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। अवधेश के अनुसार उनका जलालाबाद से ही इलाज चल रहा था शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन बरेली ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed